ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंपा, लोकसभा भंग करने की भी सिफारिश की

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा भंग करने की सिफारिश भी राष्ट्रपत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को इस्तीफा सौंपा, लोकसभा भंग करने की भी सिफारिश की
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन पहुंचकर अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया है। इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा भंग करने की सिफारिश भी राष्ट्रपति से कर दी है। नई सरकार के गठन तक नरेंद्र मोदी कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे। 


दरअसल, देश में लगातार तीसरी बार एनडीए को जनादेश मिला है हालांकि बीजेपी पहले से कमजोर हुई है और पूर्ण बहुमत हासिल करने में नाकाम साबित हुई है। पिछले दो लोकसभा चुनाव में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन किया था लेकिन इस बार बीजेपी उस प्रचंड बहुमत को हासिल नहीं कर सकी। इस चुनाव में एनडीए को 292 और इंडी गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं।


एनडीए लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक सात जून को एनडीए संसदीय दल की बैठक होगी जिसमें नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद नरेंद्र मोदी सांसदों का समर्थन पत्र राष्ट्रपति को सौपेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 8 जून को नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नरेंद्र मोदी बुधवार को राष्ट्रपति भवन पहुंचे और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर उन्हें अपना इस्तीफा सौंप दिया। इसके साथ ही उन्होंने 17वीं लोकसभा को भंग करने की सिफारिश राष्ट्रपति से कर दी है। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है हालांकि नई सरकार के गठन होने तक वह कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर काम करते रहेंगे।