ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाबांकीपुर उपचुनाव: नामांकन वापसी पर बोले अभिषेक बंटी के पिता, कहा..मेरे बेटे का साथ साजिश रची गई Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवा

प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मंत्री पद से हटाए जाएंगे दिलीप जायसवाल ! विधानसभा में स्पीकर ने दिया संकेत

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल की कुर्सी जाने वाली है। यह बातें इस वजह से कही जा रही है क्योंकि बीती रात पार्टी ने उन्हें बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियु

प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मंत्री पद से हटाए जाएंगे दिलीप जायसवाल ! विधानसभा में स्पीकर ने दिया संकेत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल की कुर्सी जाने वाली है। यह बातें इस वजह से कही जा रही है क्योंकि बीती रात पार्टी ने उन्हें बिहार भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त किया है।  इसके बाद अब जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक दिलीप जायसवाल को मंत्री पद से हटाया जा सकता है।  इस बात का संकेत आज बिहार विधानसभा में मानसून सत्र के दौरान मिला। 


दरअसल, बिहार विधानसभा मानसून सत्र के दौरान सदन में भाजपा के विधायक संजय सरावगी के सवाल पर पूरक पूछने का आदेश स्पीकर नंद किशोर यादव ने दिया,  उसके बाद संजय सरावगी अपने जगह पड़ खड़ा हुए और कहा की सवाल पूछने से पहले हम देश की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष  नियुक्त होने के लिए इस सदन में मौजूद दिलीप जायसवाल जी को बधाई देना चाहते हैं।


वहीं, उसके बाद जब संजय सरावगी अपना पूरक सवाल पूछने लगे तो विधानसभा स्पीकर नंद किशोर यादव ने चुटकी लेते हुए कहा कि संजय जी आप किस बात की बधाई दे रहे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष  बनाए जाने की या फिर मंत्री पद से हटाए जाने की।  उसके बाद पूरा सदन थोड़े देर के लिए खुशनुमा हो गया। हालांकि सदन में मौजूद अन्य मेंबर भी इस पर कुछ बोलते हुए नजर आ रहे हैं।


आपको बताते चलें कि कॉडर बेस्ड भाजपा में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है, परंतु हाल में सम्राट चौधरी जब प्रदेश अध्यक्ष थे तब यह  लागू नहीं दिख रहा था। लेकिन, कल उनके पद से हटाए जाने के बाद वापस से यह फार्मूला नजर आ सकता है। इसका संकेत आज देखने को मिल गया है। ऐसे में अब देखना है इसको लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।