ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पूजा के दौरान दिए से लगी साड़ी में लगी आग, महिला की हुई मौत

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर में एक दीया महिल की मौत की वजह बन गया। पूजा के दौरान दीए से साड़ी में आग लग गई। लपटों में झुलस कर महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतका

पूजा के दौरान दिए से लगी साड़ी में लगी आग, महिला की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAMSTIPUR : बिहार में समस्तीपुर में एक दीया महिल की मौत की वजह बन गया। पूजा के दौरान दीए से साड़ी में आग लग गई। लपटों में झुलस कर महिला की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान बहोरनी देवी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की सुचना पुलिस को दे दी गई है। 


मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर के विभूतिपुर में पूजा के दौरान हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई। दीए से साड़ी में आग लगने से लपटों में महिला बुरी तरह झुलस गई। अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक विभूतिपुर थाना के पतैलिया गांव के वार्ड चार में पूजा के दौरान साड़ी में आग लगने से झुलसी वृद्ध महिला की मौत हो गयी। मृतका की कल्लर साह की पत्नी बहोरनी देवी (80) के रूप में पहचान की गयी है।


वहीं, इस हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्धा की लाश पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। ग्रामीणों ने बताया कि महिला एक झोपड़ी में अकेले रहती थी। उसने दीया जलाया था। जिससे उसकी साड़ी में आग लग गयी। हल्ला होने पर आसपास के लोग महिला को इलाज के लिये पीएचसी में भर्ती कराया।जहां उसकी गंभीर स्थिति देख डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


 ग्रामीणों ने बताया कि रेफर होने के बाद समस्तीपुर ले जाने के दौरान महिला ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट गए। दीए से लगी आग से महिला की मौत की घटना से पूरा गांव दंग है। और ये घटना चर्च का विषय बनी हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। और हर पहलू की जांच कर रही है।