ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट, दारोगा समेत 7 पुलिस जवान बुरी तरह जख्मी

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप और पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हुआ है. टक्क

पुलिस की गाड़ी का एक्सीडेंट, दारोगा समेत 7 पुलिस जवान बुरी तरह जख्मी
First Bihar
2 मिनट

DESK : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस की गाड़ी का जबरदस्त एक्सीडेंट हो गया है. बताया जा रहा है कि पिकअप और पुलिस की गाड़ी में जोरदार टक्कर होने से यह हादसा हुआ है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी में बैठे 7 पुलिस जवान और पिकअप का ड्राइवर घायल हो गया. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया. 


घटना बोकारो के कसमार थाना क्षेत्र अंतर्गत बोकारो-रामगढ़ NH 23 पर दांतु गांव बजरंगबली मंदिर से ठीक आगे रिंकू होटल के पास हुई. घायलों में दारोगा अनिल दुबे के अलावा सिपाही संजय कुमार, अजय कुमार, राजा कुमार, मंटू पासवान, मनोज कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार और करण देव रजक शामिल हैं. घायल पुलिसकर्मी साहिबगंज से रांची के होटवार में खाली गोली का खोखा जमा करने 407 से जा रहे थे. सभी घायलों का इलाज बीजीएच में चल रहा है. 


बताया जा रहा है कि जिला पुलिस कर्मियों का 407 वाहन विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो पिकअप वैन से टकरा गया. पुलिसकर्मी साहेबगंज से रांची जा रहे थे. थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि चार पुलिस कर्मी अधिक घायल है. सभी को इलाज के लिए बीजीएच भेजा गया है. घायल बोलेरो चालक लोहरदगा का निवासी है.