ब्रेकिंग
पटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टलापटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टIRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू यादव और उनके परिवार को फिलहाल राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला

एक बार फिर रोके जाने पर पुलिस जवानों पर भड़के मंगल पांडे, जेपी नड्डा को करने गए थे रिसीव

PATNA: सीवान के बाद एक बार फिर पटना में मंत्री मंगल पांडे को पुलिस के जवानों ने रोक दिया. जिससे वह भड़क गए. लेकिन बाद में उनको अधिकारियों ने जाने दिया.<span class="fr-v

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: सीवान के बाद एक बार फिर पटना में मंत्री मंगल पांडे को पुलिस के जवानों ने रोक दिया. जिससे वह भड़क गए. लेकिन बाद में उनको अधिकारियों ने जाने दिया.


नड्डा को रिसीव करने गए थे एयरपोर्ट

बताया जा रहा है कि मंगल पांडेय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को रिसीव करने के लिए एयरपोर्ट पहुंचे हुए थे. इस दौरान ही वहां पर जवानों ने उनको तो अंदर जाने दिया, लेकिन उनके साथ के लोगों को रोकने लगे. जिससे वह भड़क गए और बोलने लगे की ठेलते काहे हो, यहां से कई वीवीआईपी आएंगे. इस तरह का हरकत करना ठीक नहीं हैं. उन्होंने पुलिसकर्मियों को कहा कि आप इशारा से हमें रोक सकते हैं धकेल नहीं सकते हैं.

सीवान में भी भड़के थे मंत्री जी

कुछ दिन पहले सीवान में कार्यक्रम में राज्यपाल पहुंचे हुए थे. इस कार्यक्रम में मंगल पांडे भी गए थे, लेकिन दारोगा ने उनको पहचान नहीं सका और जाने से रोक दिया था. जिसके कारण वह दारोगा पर भड़क गए और पूछने लगे की पहचानते नहीं हो. अधिकारियों को भी मंगल ने फटकार लगाते हुए कहा था कि कहां से ऐसे लोगों को ड्यूटी पर लगा देते हैं जो मंत्री तक को पहचानता तक नहीं है. इस दारोगा को सस्पेंड किजिए. इसके बाद विपक्ष ने इसको मुद्दा बनाते हुए मंगल पांडे का ही इस्तीफा मांगा था. 

टैग्स