ब्रेकिंग
PM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरी

पुलिस ने पूर्व मंत्री को भेजा जेल, चौथी बीवी को तीन तलाक देकर छठवीं शादी करने का आरोप

DESK : पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की चौथी पत्नी ने उनपर छठवीं शादी कर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने तुर

पुलिस ने पूर्व मंत्री को भेजा जेल, चौथी बीवी को तीन तलाक देकर छठवीं शादी करने का आरोप
First Bihar
3 मिनट

DESK : पुलिस ने पूर्व मंत्री को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री की चौथी पत्नी ने उनपर छठवीं शादी कर उसे तीन तलाक देने का आरोप लगाया जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है. 


दरअसल, उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री बशीर चौधरी अक्सर अपनी शादियों को लेकर चर्चा में रहते हैं. आगरा की मंटोला थाने की पुलिस ने बशीर चौधरी द्वारा अपनी चौथी पत्नी को तीन तलाक देकर छठवीं शादी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया. उसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है. इससे पहले बशीर चौधरी की अग्रिम जमानत अर्जी को कोर्ट ने खारिज कर दी थी. 

पुलिस ने पूर्व मंत्री को भेजा जेल, चौथी बीवी को तीन तलाक देकर छठवीं शादी करने का आरोप

पूर्व मंत्री बशीर चौधरी की चौथी पत्नी नगमा ने आरोप लगाया था कि 23 जुलाई को उनके पति के द्वारा शाइस्ता नाम की एक युवती से छठा निकाह करने की जानकारी के बाद वह ससुराल गई थीं, इस दौरान उसके पति ने तीन तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया था. इस मामले में नगमा ने मंटोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था. पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी तो बशीर चौधरी फरार हो गए. उन्होंने कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया. इसके बाद बशीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

पुलिस ने पूर्व मंत्री को भेजा जेल, चौथी बीवी को तीन तलाक देकर छठवीं शादी करने का आरोप

आपको बता दें कि बशीर चौधरी और नगमा की शादी 11 नवंबर 2011 को हुई थी. नगमा को बाद में पता चला कि वह चौथी बीवी है. उस समय नगमा ने आरोप लगाया था कि उसका उत्पीड़न किया जा रहा है. उस समय नगमा ने केस दर्ज कराया था, जिसमें बशीर चौधरी जेल भी गए थे. हालांकि बाद में समझौता हो गया था. एक बार फिर नगमा ने बशीर पर तीन तलाक का केस दर्ज कराया है. इसी मामले में बशीर चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है. फिलहाल नगमा अपने दो बच्चों के साथ मायके में रहती हैं. 

टैग्स