ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, अपहरण के बाद हत्या की साजिश नाकाम

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है यह मुंगेर की घटना से पता चलता है। जहां हत्या की नीयत से एक युवक का अपहरण अपराधी कर रहे थे तभी ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गय

पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान, अपहरण के बाद हत्या की साजिश नाकाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUNGER: बिहार में अपराधियों का मनोबल किस कदर बढ़ गया है यह मुंगेर की घटना से पता चलता है। जहां हत्या की नीयत से एक युवक का अपहरण अपराधी कर रहे थे तभी ऐन वक्त पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस की तत्परता से युवक की जान बच गयी। पुलिस ने दो अपराधियों को धर दबोचा और युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। अपराधियों के पास से एक पिस्टल और खोखा बरामद किया गया है। वही अन्य अपराधियों को खदेड़े जाने के क्रम में पुलिस पर भी फायरिंग की गयी। 


बरियारपुर थाना क्षेत्र के बरियारपुर बाजार से एक युवक को पांच की संख्या में अपराधी पिस्तौल के बल पर अपहरण कर टोटो गाड़ी पर बैठाकर मारने की नियत से ले जा रहे युवक को जहां पुलिस ने मुक्त करवाया तो वहीं भागते हुए अपराधी में से दो अपराधी को बरियारपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसडीपीओ सदर राजेश कुमार ने बताया कि सोमवार की देर शाम सूचना मिली कि एक युवक को पिस्टल की नोंक पर  गाड़ी पर जबरदस्ती बैठाकर कुछ अपराधी खड़गपुर रोड की दिशा में भाग रहा है। सूचना पर बरियारपुर पुलिस ने त्वरित कारवाई हुए अपराधी का पीछा करना शुरू किया। जिसे सोती पुल के समीप भाग रहे अपराधियों में से दो अपराधी पड़िया निवासी गोलू कुमार उर्फ निशांत कुमार एवं प्रेम कुमार को एक पिस्टल एवं एक खोखा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।


पिस्टल एवं खोखा गोलू कुमार के पास से बरामद हुआ एवं अन्य तीन अपराधी भागने में सफल रहे अपराधी भागने के दौरान पुलिस पर भी फायरिंग किया था अपहृत युवक पड़िया निवासी कृष्ण सिंह के पुत्र आतिश कुमार को घायल अवस्था में बरामद कर लिया गया जिसे चिकित्सा के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया पुलिस पर फायरिंग के आरोप में पुलिस के तरफ से अपराधियोंके विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की गई है । घटना के संबंध में बताया की आतिश के मामा की बाइक गोलू से हल्का सा सट गया था  जिसमे मामा और अपराधी गोलू के बीच काफी लड़ाई हुई थी और इसी का बदला लेने के लिए गोलू ने अपने पांच दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण और हत्या का प्लान बनाया लेकिन पुलिस की तत्परता के कारण सारा प्लान बिगड़ गया।