ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦Bihar News: बिहार के 7 पुलिस अफसरों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत और आशीष भारती ने बढ़ाया राज्य का मान✦Bihar News: बिहार में बनेगी दुनिया की सबसे ऊंची सरदार पटेल की मूर्ति! CM सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान✦Bihar News: बंशीधर ब्रजवासी का यू-टर्न! पहले बोले- भाजपा की सदस्यता ली है, अब कह रहे- पार्टी में शामिल ही नहीं हुए; रसीद से बढ़ा सियासी बवाल✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम

पुलिस की छापेमारी से पहले भागा आरोपी, दारोगा की संलिप्तता आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड

BETTIAH:- पुलिस छापेमारी की सूचना देकर आरोपी को भगाने वाले दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। गोपालपुर थाना के दारोगा विजेंद्र प्रसाद सिंह पर कार्रवाई की गयी है। <br

पुलिस की छापेमारी से पहले भागा आरोपी, दारोगा की संलिप्तता आने के बाद एसपी ने किया सस्पेंड
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BETTIAH:- पुलिस छापेमारी की सूचना देकर आरोपी को भगाने वाले दारोगा को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। गोपालपुर थाना के दारोगा विजेंद्र प्रसाद सिंह पर कार्रवाई की गयी है। 


मामले में दारोगा की संलिप्तता सामने आने के बाद एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने निलंबित किया है। बताया जाता है कि कई संगीन मामलों में आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने विशेष टीम का गठन किया था। 


4 जनवरी को सदर एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय के नेतृत्व में गोपालपुर के कुछ अभियुक्तों को दबोचने के उद्धेश्य से पुलिस गई थी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी और उसके परिजन घर से फरार हो गये। 


वहां की स्थिति को देख ऐसा लग रहा था कि घर वाले अभी-अभी यहां से फरार हुए हैं। इस पर टीम की सूचना लीक होने का संदेह हुआ। जिसकी जानकारी एसपी को दी गई। एसपी ने जब मामले की जांच कराई तो पता चला कि गोपालपुर के दारोगा विजेंद्र प्रसाद सिंह ने सूचना देकर आरोपी को भगाया था। जांच में दारोगा की संलिप्तता आने के बाद एसपी ने उसे निलंबित कर दिया। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

ALOK KUMAR

FirstBihar संवाददाता