Hindi News / news / पटना में ट्रैक्टर से कुचलकर हवलदार की मौत, राजभवन में था तैनात

पटना में ट्रैक्टर से कुचलकर हवलदार की मौत, राजभवन में था तैनात

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 26, 2019, 2:29:34 PM

पटना में ट्रैक्टर से कुचलकर हवलदार की मौत, राजभवन में था तैनात

- फ़ोटो

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है. यहां दर्दनाक सड़क हादसे में राजभवन में तैनात हवलदार की मौत हो गई है. खबर के मुताबिक यह हादसा पटेल चौक के पास हुई है. जहां तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने हवलदार को रौंद दिया, जिसमें मौके पर ही हवलदार की मौत हो गई. मृतक हवलदार की पहचान मधुबनी के रहने वाले रामजतन पासवान के रुप में की गई है. वे 15 साल से पुलिस विभाग में कार्यरत थे. पटना से राजन की रिपोर्ट