1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 27, 2019, 12:39:36 PM
- फ़ोटो
GAYA : जिले से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां 100 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. खबर के मुताबिक बताया जा रहा है कि झारखंड के रांची से गांजे की एक बड़ी खेप बक्सर लाई जा रही थी. जिसकी सूचना उत्पाद विभाग की टीम को मिली. तभी गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभी के समेकित जांच चौकी पर 100 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ की जा रही है.