Hindi News / news / पोखर में डेड बॉडी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

पोखर में डेड बॉडी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

1st Bihar Published by: Shabnam Khan Updated Dec 07, 2020, 5:08:46 PM

पोखर में डेड बॉडी मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

- फ़ोटो

KISHANGANJ : किशनगंज जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी मच गई है. मामला नुनधारा रेल फाटक के पास सारादिघी पोखर का बताया जा रहा है. शव मिलने की खबर से लोगों में दहशत व्याप्त है. 


ग्रामीणों ने मामले की सूचना ठाकुरगंज पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. 


इधर मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. शव को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है.