ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देशबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावनाघर में घुसकर सोए व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, चुनावी रंजिश में मर्डर की आशंका; पंचायत चुनाव लड़ने की कर रहा था तैयारीपटना वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अगस्त से गंगा पर दौड़ेगी मेट्रो जैसी सुपरफास्ट सेवा, जानें टाइम, किराया और रूटBihar News : बिहार में जमाबंदी सुधार अब पूरी तरह मुफ्त, RTPS काउंटर पर नहीं देना होगा कोई शुल्क; सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

पोछा और बाल्टी लेकर निकले पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर दी ये अपील

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। पीएम मोदी ने सब

पोछा और बाल्टी लेकर निकले पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर दी ये अपील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाराष्ट्र दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने लोकसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को महाराष्ट्र को कई परियोजनाओं की सौगात दी है। पीएम मोदी ने सबसे पहले नासिक में रोड़ शो किया इसके बाद काराराम मंदिर में पूजा अर्चना की। इसी बीच पीएम मोदी की एक फोटो चर्चा का विषय बन गई है। इस फोटो में पीएम मोदी हाथ में पोछा और बाल्टी लिए नजर आ रहे हैं।


दरअसल, पीएम मोदी जब नासिक के कालाराम मंदिर पहुंचे तो वहां भगवान का दर्शन और पूजन करने के बाद बाल्टी और पोछा लेकर साफ सफाई करने निकल गए। उन्होंने खुद अपने हाथों से मंदिर में पोछा लगाया।पीएम ने इसी के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले 11 दिन का विशेष अनुष्ठान शुरू किया।


पंचवटी स्थित कालाराम मंदिर से पीएम ने ये अनुष्ठान शुरू किया है। मान्यता के मुताबिक इस जगह पर ही भगवान राम, माता सीता और लक्षमण कई सालों तक रहे थे। पूजा-पाठ करने के बाद बाद उन्होंने राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन किया और लोगों से अपील की कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले मंदिरों में सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने लोगों से कहा कि वे मंदिरों की सफाई का ध्यान हर जगह रखें। 


इसके बाद प्रधानमंत्री ने नवी मुंबई में देश के सबसे लंबे समुद्री पुल अटल सेतु का उद्घाटन किया। मुंबई के सेवरी से रायगढ़ जिले के उरण तालुका में न्हावा शेवा में समाप्त होने वाले इस पुल से लोगों का 2 घंटे का सफर 15 मिनट में पूरा होगा। इस पुल की सौगात मिलने के बाद लोगों में काफी खुशी है।


पोछा और बाल्टी लेकर निकले पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर दी ये अपील


पोछा और बाल्टी लेकर निकले पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले कर दी ये अपील