ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

PM MODI : 43 साल बाद आज कुवैत जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, नए युग की होगी शुरुआत

DELHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज कुवैत यात्रा पर जाने वाले हैं। 43 साल बाद भारतीय PM का यह पहला दौरा होगा। इससे दोनों देशों के रिश्तों में नये युग की शुरुआत होगी। 22 दिसंबर

PM MODI : 43 साल बाद आज कुवैत जाएंगे PM नरेंद्र मोदी, नए युग की होगी शुरुआत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DELHI : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज कुवैत यात्रा पर जाने वाले हैं। 43 साल बाद भारतीय PM का यह पहला दौरा होगा। इससे दोनों देशों के रिश्तों में नये युग की शुरुआत होगी। 22 दिसंबर को मोदी  कुवैत के आमिर, क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री से अलग-अलग बातचीत करेंगे। वह उसी दिन शाम को स्वदेश लौट आएंगे। इस बीच मोदी कुवैत में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से भी मुलाकात करेंगे।


दरअसल, कुवैत में 10 लाख भारतीय रहते हैं जिनकी संख्या वहां रहने वाले विदेशी नागरिकों में सबसे ज्यादा है। यह 43 वर्षों बाद किसी भारतीय पीएम की कुवैत यात्रा होगी और इससे दोनों देशों के बीच संबंधों में नई गर्माहट आएगी। वर्ष 1990 में जब इराक ने कुवैत पर हमला किया था तब भारत ने इसकी निंदा नहीं की थी। इससे कुवैत के साथ रिश्तों में एक तल्खी आई थी। इस वजह से दोनों देशों के बीच लंबे समय तक राजनीतिक संवादहीनता की स्थिति रही। लेकिन, अब पीएम मोदी आज कुवैत जा रहे हैं। 


विदेश मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा है कि पीएम मोदी की यात्रा के दौरान ऊर्जा, हाइड्रोकार्बन व कारोबारी रिश्तों से जुड़े दूसरे मुद्दों पर बात होगी। स्थानीय मुद्रा में कारोबार करना भी एक बड़ा मुद्दा रहेगा। पीएम मोदी की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि कुवैत अब खाड़ी देशों के परिषद का अध्यक्ष बनने जा रहा है। भारत इनके साथ मुक्त व्यापार समझौता करने पर बात कर रहा है।