ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

PM मोदी से आज मिलेंगे नीतीश, अमित शाह और जेपी नड्डा से हो चुकी है मुलाकात

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और उसके बाद पहली बार बुधवार को दिल्ली पहुंचे दौरे पर नीतीश कु

PM मोदी से आज मिलेंगे नीतीश, अमित शाह और जेपी नड्डा से हो चुकी है मुलाकात
Anamika
3 मिनट

DELHI : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर हैं. विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में नई सरकार का गठन हुआ और उसके बाद  पहली बार बुधवार को दिल्ली पहुंचे दौरे पर नीतीश कुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. अमित शाह के आवास पर उनकी मुलाकात बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी हुई, वही है इन तीनों नेताओं ने लंबे वक्त तक आपस में बातचीत की.


आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे. दिल्ली पहुंचने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि बिहार चुनाव के बाद उन्हें दिल्ली आने का मौका नहीं मिला और कैबिनेट विस्तार के बाद अब अगर वह पहली दफे दिल्ली आए हैं तो प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं से मुलाकात का शिष्टाचार बनता है. मंत्रिमंडल विस्तार पर नीतीश कुमार ने संतोष जाहिर किया. दरअसल बिहार विधानमंडल का बजट सत्र 19 फरवरी से शुरू होने वाला है और अगले 1 महीने तक के सत्र में नीतीश कुमार की व्यस्तता रहेगी. इसीलिए उन्होंने फिलहाल दिल्ली दौरे का कार्यक्रम बनाया. मंत्रिमंडल विस्तार में नाराजगी को लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि किस पार्टी से कौन मंत्री बनेगा यह उस पार्टी का नेतृत्व करता है अगर किसी को आपत्ति है तो उनका अंदरूनी मामला है.


इतना ही नहीं नीतीश कुमार ने एनडीए में एलजेपी की भूमिका को लेकर भी अपनी बात रखी. दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोजपा को लेकर जेडीयू का स्टैंड क्लियर किया. चिराग की पार्टी को एनडीए में शामिल होने के सवाल पर नीतीश कुमार ने कहा कि  "उनलोगों (चिराग पासवान) ने जो कुछ किया बिहार विधानसभा चुनाव में, ये बात सबको मालूम है. अब उसके अलावे क्या भूमिका होगी, नहीं भूमिका होगी, इस मामले में भारतीय जनता पार्टी को सबकुछ तय करना है. हम चिराग पासवान का कुछ ख़ास नोटिस नहीं लेते हैं."