ब्रेकिंग
बिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेशबिहार में समाज कल्याण विभाग का बड़ा फेरबदल, 151 सीडीपीओ का तबादलायमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी वॉल्वो बस, 4 की मौत 27 घायल, कंडक्टर चला रहा था बसदिल्ली में 21.4 करोड़ का 15 KG सोना जब्त, थाईलैंड से आए पार्सल के साथ 4 गिरफ्तारपटना में ट्रैफिक को लेकर जरूरी अलर्ट: सड़क मरम्मत के कारण रात में बड़ा बदलाव, इन सड़कों पर यातायात रहेगा बंदसासाराम में फर्जी डिग्री वाले 13 शिक्षक बर्खास्त, वेतन वसूली का भी आदेश

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर की बात, सिल्वर जीतने पर बोले- आप खुद सबसे बड़े गोल्ड

DELHI: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल करने पर पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनका हौसला ब

पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर की बात, सिल्वर जीतने पर बोले- आप खुद सबसे बड़े गोल्ड
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DELHI: पेरिस ओलंपिक में जैवलिन थ्रो में सिल्वर मेडल हासिल करने पर पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से फोन पर बात की है। प्रधानमंत्री ने नीरज चोपड़ा की इस उपलब्धि पर बधाई दी और उनका हौसला बढ़ाया। बातचीत का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें पीएम मोदी कहते हैं कि आप मन से गोल्ड निकाल दीजिए, आप खुद सबसे बड़ा गोल्ड हैं।


प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने देश का नाम रोशन किया है। पूरा देश रात को आपका मुकाबला देख रहा था। देश की उम्मीदें आपकी तरफ थीं। नीरज ने कहा- जैसा मैंने सोचा था, वैसा नहीं हो सका। लोगों की उम्मीदें गोल्ड की थीं, पूरा एफर्ट लगाया लेकिन नहीं हो सका। मुकाबला तगड़ा था.लेकिन इसके बावजूद मैं मेडल लेकर आया, इसकी खुशी है।


पीएम मोदी ने आगे कहा किआप इंजरी होने के बावजूद अच्छा खेले। अरशद नदीम का भी नाम लिए बिना पीएम ने कहा कि आपने बताया था कि उसके साथ कंपटीशन टफ होता है। नीरज चोपड़ा ने कहा कि आने वाले दिनों में और भी कंपटीशन आने वाले हैं, उनके लिए कड़ी मेहनत करेंगे। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री लगातार नीरज चौपड़ा का हौसला बढ़ाते रहे।