ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

PM मोदी ने हेमंत सोरेन को दी जीत पर बधाई, कहा - अच्छे से करें झारखंड की सेवा

DELHI : पीएम नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में महागठबंधन की शानदार जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है। पीएम ने हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए लिखा है कि हेमंत सोरेन और जेएमएम के नेतृत्व में बने गठबंधन

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

DELHI :  पीएम नरेन्द्र मोदी ने झारखंड में महागठबंधन की शानदार जीत पर हेमंत सोरेन को बधाई दी है। पीएम ने हेमंत सोरेन को ट्वीट करते हुए लिखा है कि हेमंत सोरेन और जेएमएम के नेतृत्व में बने गठबंधन को झारखंड की जीत पर बधाई है। उन्होनें लिखा कि आप प्रदेश की जनता की बेहतर ढ़ंग से सेवा करें इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं। 

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि हम झारखंड की जनता द्वारा दिये गये जनादेश का सम्मान करते हैं।भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी।सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।वहीं झारखंड के सीएम ऱघुवर दास ने भी रुझानों के बीच ही हार को स्वीकार करते हुए कहा कि ये पीएम मोदी या बीजेपी की हार नहीं बल्कि पूरी तरह मेरी हार है।

बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह ने झारखंड मे बीजेपी की वापसी के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी।झारखंड चुनाव में बीजेपी ने वोटों के परसेंटेंज के मामले में सभी पार्टियों को बहुत पीछे छोड़ दिया लेकिन वे उन्हें वोटों में तब्दील नहीं कर सकी। बीजेपी जहां रुझानों और परिणामों के बीच 25 सीटों पर सिमटती दिख रही है वहीं महागठबंधन को 46 सीटें मिलती दिख रही हैं।


टैग्स