ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताया, कहा-जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी का वोट खा जाती है

DELHI: लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक है। आज तीसरी बार सेवा करने के लिए उपस

 पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताया, कहा-जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी का वोट खा जाती है
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एनडीए का तीसरी बार सरकार में आना ऐतिहासिक है। आज तीसरी बार सेवा करने के लिए उपस्थित हुए हैं। विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि मैं कुछ लोगों की पीड़ा समझ सकता हूं, झूठ फैलाने के बाद भी उनकी हार हुई है। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को परजीवी बताया। कहा कि 2024 से जो कांग्रेस है, वो परजीवी कांग्रेस है और परजीवी वो होता है जो जिस शरीर के साथ रहता है, उसी को ही खाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी जिस पार्टी के साथ गठबंधन करती है, उसी का वोट खा जाती है। 


1984 के बाद देश में 10 चुनाव हुए लेकिन कांग्रेस ढाई सौ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। इस बार ये किसी तरह 99 के फेर में फंस गये हैं। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मुझे एक किस्सा याद है कि 99 मार्क्स लेकर एक व्यक्ति घूम रहा था और दिखाता था कि देखो 99 मार्क्स आए हैं। लोग भी शाबासी दे रहे थे। शिक्षक ने पूछा कि किस बात की बधाई दे रहे हो? 


ये सौ में से 99 नहीं लाया. ये 543 में 99 लाया है। अब बालक बुद्धि को कौन समझाए। पीएम मोदी ने कांग्रेस के नेताओं से कहा कि जनादेश को फर्जी जीत के नशे में मत डुबाओ। ईमानदारी से जनादेश को समझने की कोशिश करो और उसे स्वीकार करो। पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को परजीवी बताया।