ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलाBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमला

PM मोदी के लिए राहुल का आपत्तिजनक बयान, 6 महीने बाद युवा इसको डंडे मारेंगे

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी स्तरहीन होते जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। चुनाव आयोग को बार-बार दखल देना पड़ रहा

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी बयानबाजी स्तरहीन होते जा रही है। चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक दूसरे के खिलाफ जहर उगल रहे हैं। चुनाव आयोग को बार-बार दखल देना पड़ रहा है लेकिन बावजूद इसके नेताओं की बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही।


कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान आपत्तिजनक टिप्पणी की है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी के लिए आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा है कि "यह जो नरेंद्र मोदी भाषण दे रहा है. 6 महीने बाद यह घर से बाहर नहीं निकल पाएगा. हिंदुस्तान की युवा इसको ऐसा डंडा मारेंगे इसको समझा देंगे हिंदुस्तान के युवा को रोजगार दिए बिना यह देश आगे नहीं बढ़ सकता"


दिल्ली के हौज रानी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए यह आपत्तिजनक टिप्पणी की। राहुल गांधी ने इसके साथ ही केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा कि पीएम मोदी अपना पूरा समय हिंदू मुस्लिम सिख इसाई को बांटने में लगाते हैं। वह सुबह उठते ही यह सोचने में जुट जाते हैं कि देश को कैसे बांटना है। राहुल कहा कि देश की आर्थिक स्थिति खस्ताहाल है लेकिन बावजूद इसके विवादित मुद्दों को हवा दी जा रही है। राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जो टिप्पणी की है उसके बाद यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनाव आयोग का रवैया क्या रहता है। आयोग इसके पहले बीजेपी के सांसद परवेश वर्मा पर 24 घंटे का बैन लगा चुका है।