ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

किसान आंदोलन के बीच 9 करोड़ किसानों के खाते में डाला जाएगा पैसा, पीएम मोदी करेंगे संवाद

DESK : देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज किसान सम्माम निधि योजना की अगली किस्त जारी करेंगे. इस मौके को भाजपा 'उत्सव' के रूप में मनाने जा रही है और इसमें एक करोड़ किसानों की

किसान आंदोलन के बीच 9 करोड़ किसानों के खाते में डाला जाएगा पैसा, पीएम मोदी करेंगे संवाद
Anamika
2 मिनट

DESK : देश भर में चल रहे किसान आंदोलन के बीच पीएम मोदी आज किसान सम्माम निधि योजना की अगली किस्त जारी करेंगे. इस मौके को भाजपा 'उत्सव' के रूप में मनाने जा रही है और इसमें एक करोड़ किसानों की भागीदारी  सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.

इस बारे में ट्वीट कर पीएम ने लिखा है कि 'कल का दिन देश के अन्नदाताओं के लिए बेहद अहम है। दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 9 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को पीएम-किसान की अगली किस्त जारी करने का सौभाग्य मिलेगा। इस अवसर पर कई राज्यों के किसान भाई-बहनों के साथ बातचीत भी करूंगा। #PMKisan  '



बता दें कि आज पीएम मोदी प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर देश के 6 राज्यों के करोड़ों किसानों के साथ वर्चुअल चर्चा करेंगे और किसान सम्‍मान निधि और किसानों के कल्‍याण के लिए सरकार द्वारा की गई अन्‍य पहल के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगे. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक और सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अन्य भाजपा नेता देश भर में पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और किसानों से संवाद भी करेंगे.