ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

PM के कार्यक्रम से लौट रही दमकल गाड़ी हादसे का शिकार : ड्राइवर की हुई मौत

SASARAM : बिहार के डेहरी में दमकल की गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दमकल कर्मी की मौत हो गई। दमकल कर्मी पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी करने के बाद गाड़ी लेकर वापस

PM के कार्यक्रम से लौट रही दमकल गाड़ी हादसे का शिकार : ड्राइवर की हुई मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SASARAM : बिहार के डेहरी में दमकल की गाड़ी और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें दमकल कर्मी की मौत हो गई। दमकल कर्मी पीएम मोदी की सभा में ड्यूटी करने के बाद गाड़ी लेकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे दमकल कर्मी हादसे का शिकार हो गया। यह घटना डेहरी इलाके के कोल डिपो के समीप की है। 


मिली जानकारी के मुताबिक दमकल कर्मी देवेंद्र पासवान शनिवार की देर शाम काराकाट के सुअरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा समाप्त होने के बाद गाड़ी लेकर डेहरी पुलिस केंद्र लौट रहा था। इसी दौरान दमकल की गाड़ी में कुछ खराबी आ गई। तभी देवेंद्र पासवान गाड़ी से उतरकर उसे देख रहा था कि इसी बीच एक अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। 


वहीं, घटना की सूचना पर जब पुलिस पहुंची तो आनन-फानन में दमकल कर्मी को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान देवेंद्र पासवान की मौत हो गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कैमूर जिला के सोनहन थाना के सेमरा गांव का निवासी था। 


उधर, इस घटना को लेकर सासाराम के फायर ऑफिसर नवल किशोर सिंह ने कहा कि "सुअरा हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री की सभा को लेकर ड्यूटी में लगाया गया था। सभा की समाप्ति के बाद वाटर टैंकर वाहन को लेकर लौट रहा था कि इसी बीच कोयला डिपो के समीप एक अनियंत्रित ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।  इस हादसे में दमकल कर्मी की मौत हो गई है।