ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..बांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारपटना के राजीव नगर में फायरिंग से सनसनी, एक युवक को गोली लगी, दूसरे की छत से गिरकर मौत20 जुलाई से शुरू होगा बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र, पांच दिनों के सेशन का शेड्यूल जारी; जानें..

बेटा चाहता था पिता, बेटी हुई तो पैरों से दबाकर मार डाला

DESK : पिता शब्द को शर्मसार कर देने वाला एक मामला हरियाणा के यमुनानगर से सामने आया है. जहां एक निर्दई बाप ने अपनी है 4 दिन की बेटी की हत्या कर दी, क्योंकि वह बेटा चाहता था.पिता ने अपने 4 दिन

बेटा चाहता था पिता, बेटी हुई तो पैरों से दबाकर मार डाला
Anamika
2 मिनट

DESK : पिता शब्द को शर्मसार कर देने वाला एक मामला हरियाणा के यमुनानगर से सामने आया है. जहां एक निर्दई बाप ने अपनी है 4 दिन की बेटी की हत्या कर दी, क्योंकि वह बेटा चाहता था.

पिता ने अपने 4 दिन की बेटी के ऊपर दोनों पैर रख दी, जिससे बच्ची सांस नहीं ले पाई और उसकी मौत हो गई. वारदात के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार हो गया है. आरोपी की पत्नी सुबह 3 बजे यमुना नगर थाने में पहुंची और पुलिस में शिकायत दी. महिला ने बताया कि वह मूल रुप से यूपी के  थाना भवन की रहने वाली है और यमुना नगर में किराए पर रहती है.

 उसकी शादी नीरज के साथ हुई थी, लेकिन 7 साल तक उनका कोई बच्चा पैदा नहीं हुआ. 7 साल बाद 24 सितंबर 2020 को उनकी बेटी पैदा हुई, लेकिन पति को यह पसंद नहीं था.  28 सितंबर को पति घर पर नशा करके आया और बच्ची के पास लेट गया. देर रात उसने बच्ची पर अपनी दोनों टांगे रख दी, जिससे बच्ची की मौत हो गई. महिला ने बताया कि उसका पति इसके बाद से फरार हो गया है. बेटी होने के बाद अक्सर वह गुस्से में कहता था इसकी शादी के लिए पैसे कहां से लेकर आएगा. वहीं आरोपी के भाई का कहना है कि बच्ची की हत्या नहीं की गई है. उसके भाई को झूठे केस में फंसाया जा रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है.