1st Bihar Published by: Meraj Ahmad Updated Dec 07, 2020, 4:54:20 PM
- फ़ोटो
GOPALGANJ : इस वक़्त की बड़ी खबर गोपालगंज जिले से सामने आ रही है जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूटपाट कि घटना को अंजाम दिया है. मामला कुचायकोट थाने के सासामुसा का बताया जा रहा है.
दुकानदार ने बताया कि अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में घुसे थे और अचानक पिस्टल निकालकर दुकान में लूटपाट की घटना को अंजाम देने लगे. पिस्टल देखकर दुकान के कर्मचारी और अन्य ग्राहकों में दहशत का माहौल बन गया.
इधर लूटपाट की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. दुकानदार का बयान दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. पुलिस ने जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का दावा भी किया है.