ब्रेकिंग
Bihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेटBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणBihar News : पटना एम्स में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 एकड़ अतिरिक्त जमीन मिलने से 200 नए बेड होंगे उपलब्धBihar News: बिहार के 20 जिलों में बारिश-ठनका का बड़ा अलर्ट! घर से निकलने से पहले जरूर जान लें मौसम का ताजा अपडेट

लड़की को सरेआम मारी गोली, दो दिन पहले हुई थी गैंगरेप की कोशिश

SASARAM: बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां राजपुर में बदमाशों ने एक लड़की को गोली मार दी है. दो दिन पहले लड़

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

SASARAM: बिहार में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ताजा मामला रोहतास जिले का है, जहां राजपुर में बदमाशों ने एक लड़की को गोली मार दी है. दो दिन पहले लड़की के साथ बदमाशों ने गैंगरेप की कोशिश की थी और आज उसी लड़की को अपराधियों ने गोली मार दी है.


पूरी घटना रोहतास जिले के राजपुर गांव की है. बताया जा रहा है कि रविवार को 4 मनचलों ने एक लड़की के साथ गैंगरेप की कोशिश की थी. जिसके बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. आरोप है कि आरोपियों के दोस्तों ने ही लड़की को गोली मारी है.


आज सुबह जब लड़की अपने घर से बाहर निकली तभी पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी. फायरिंग में गोली लड़की के गले में लगी. गोली लगने से घायल लड़की को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं इस घटना के बाद से परिवार वालों के साथ पूरे गांव में पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता