ब्रेकिंग
तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माणतेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जामBihar News : चलती ट्रेन में अकेली युवती से छेड़छाड़ ! मोकामा पहुंचते ही सेना का जवान गिरफ्तारBihar News: गर्मी, भूख और 35 KM लंबा जाम... मुंगेर के श्रीकृष्ण सेतु पर यात्रियों की बड़ी परेशानीBihar News : क्या टल जाएगा बिहार पंचायत चुनाव 2026? आरक्षण, वोटर लिस्ट और नए आयुक्त को लेकर बढ़ा सस्पेंसBihar News : बिहार में बड़ा फैसला! इन 4 शहरों में 2027 तक न जमीन बिकेगी, न होगा नया निर्माण

BIHAR NEWS : : पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, टीचर और ड्राइवर की मौत

PATNA : बिहार में पिछले कुछ महीनों से सड़क हादसे में इजाफा देखने को मिला है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है.ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया ह

BIHAR NEWS : : पिकअप ने ऑटो में मारी टक्कर, टीचर और ड्राइवर की मौत
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में पिछले कुछ महीनों से सड़क हादसे में इजाफा देखने को मिला है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की जान जा रही है.ऐसे में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल बना हुआ है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। 


जानकारी के मुताबिक फतुहा-दनियावां एनएच-30ए पर शुक्रवार को सड़क हादसे में सीएनजी ऑटो चालक और ऑटो में सवार शिक्षक की मौत हो गयी। जबकि एक शिक्षिका घायल हो गयीं। मृत शिक्षक की पहचान पटना के मीठापुर निवासी स्वर्गीय बृज किशोर त्यागी के पुत्र राजेश कुमार (50 वर्ष) के रूप में हुई। वह नालंदा जिले के नगरनौसा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बडीहा में पदस्थापित थे। वहीं मृत ऑटो चालक सुरेश कुमार शर्मा उर्फ विनोद कुमार (40 वर्ष) पटना के बिग्रहपुर मुहल्ले के निवासी थे। 


बताया जा रहा है कि शिक्षक राजेश कुमार शुक्रवार को स्कूल से टेंपो से पटना घर लौट रहे थे, तभी फतुहा-दनियावां एनएच 30ए पर रेलवे ओवरब्रिज के पहले छोटा पुल पर एक अज्ञात पिकअप वाहन ने टेंपो में सामने से टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी, जबकि टेंपो चालक सुरेश कुमार शर्मा व शिक्षिका प्रियंका कुमारी घायल हो गये. ऑटो चालक सुरेश कुमार शर्मा को गंभीर अवस्था में एनएमसीएच भेजा गया, जहां इलाज के क्रम में उनकी मौत हो गयी. मौके पर पहुंची फतुहा पुलिस दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया।