ब्रेकिंग
ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार✦ड्यूटी में लापरवाही पर एक्शन, सब-इंस्पेक्टर समेत 4 ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज; DSP ने 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल्ली में जंतर-मंतर पर अब नहीं होगा धरना-प्रदर्शन, आंदोलन के लिए तय हुए 3 नए स्थान; गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला✦Bihar MLC Election 2026 : ‘कागज पहुंचाते थे?’ सवाल पर भड़के नीरज कुमार, प्रशांत किशोर को दिया दो टूक जवाब, कहा - हमारा तो टाल में महज ...✦भागलपुर-जमालपुर रेलखंड पर ट्रैक से मिला अज्ञात युवक का शव, घंटों बाधित रहा ट्रेनों का परिचालन✦बिहार के 10 प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर... जहां नवरात्रि में उमड़ता है श्रद्धालुओं का सैलाब, जानें कहां-कहां हैं मां के दरबार

तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम

Bihar Road Accident: मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवती अंशु कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे और चालक की गिरफ्तारी की मांग की।

Bihar Road Accident
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Road Accident: बिहार में तेज रफ्तार का कहर जारी है। ताजा घटना मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र के बहादुरपुर से आई है, जहां तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 20 वर्षीय युवती अंशु कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और स्थानीय लोगों ने घंटों सड़क जाम कर दिया।


बखरी केशो गांव निवासी सर्वन सहनी की पुत्री अंशु कुमारी अपने खेत में घास लाने जा रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उसे रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और गुस्से में सड़क जाम कर दी। 


उन्होंने ट्रक चालक की तत्काल गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग की। स्थिति तनावपूर्ण होने के कारण सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। काफी प्रयास के बाद पुलिस टीम सड़क खाली कराने में सफल रही। 


इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मुजफ्फरपुर के SKMCH भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है और मामले की जांच कर रही है। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता