पटना में रोड एक्सीडेंट में लड़की की मौत, स्कूटी से जा रही थी घर

1st Bihar Published by: Updated Feb 22, 2021, 4:22:27 PM

पटना में रोड एक्सीडेंट में लड़की की मौत, स्कूटी से जा रही थी घर

- फ़ोटो

PATNA : इस वक़्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है जहां स्कूटी सवार युवती को एक पिकअप वैन ने जोरदार मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवती की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना साईं मंदिर के पास हुई. 



इस घटना के बाद मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ इकठ्ठा हो गई. लोगों ने सड़क जामकर खूब बवाल काटा. इसके बाद मामले की सूचना कंकड़बाग थाना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. 


शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.