Hindi News / news / तो क्या इसी विकास के कारण किशनगंज में हारा NDA? तस्वीरें बयां कर...

तो क्या इसी विकास के कारण किशनगंज में हारा NDA? तस्वीरें बयां कर रही कहानी

1st Bihar Published by: 2 Updated Jul 09, 2019, 11:48:23 AM

तो क्या इसी विकास के कारण किशनगंज में हारा NDA? तस्वीरें बयां कर रही कहानी

- फ़ोटो

KISHANGANJ : बिहार में विकास के तमाम दावों के बीच आपको ये तस्वीर देखनी चाहिए. बिहार में लोकसभा की 40 सीटों में 39 पर एनडीए जीत दर्ज करता है लेकिन किशनगंज में उसे शिकस्त मिलती है. तो क्या किशनगंज में किए गए इस विकास की वजह से ही एनडीए वहां हार गया? ये तस्वीर किशनगंज की है. ये तस्वीर आपको यहां के हालत से वाकिफ करवा देगी. इलाका ठाकुरगंज प्रखंड के भोगडाबर पंचायत के NH327E नुरीचौक का है. सड़कों का ये हाल है कि मरीज को चारपाई पर लेकर अस्पताल जाना पड़ता है. खबर के मुताबिक मो. नुरुल को अचानक हार्ट अटैक आ जाता है वो छटपटाता है लेकिन सड़क की बदहाल के आगे बेबस लोग उसे चाईपाई पर अस्पताल ले जाने को मजबूर होते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि सीएम नीतीश ने भले ही सड़क पक्कीकरण का वादा किया हो लेकिन हालात कैसे हैं ये किसी से छिपी नहीं है. खैर सिस्टम को नकार चुके लोगों ने खुद पर भरोसा किया और नुरुल को अस्पताल तक पहुंचा दिया. देखना है कि आगे भी सरकारी योजनाओं का यही हाल बना रहता है? किशनगंज से साजिद हुसैन की रिपोर्ट