ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

पीजीआई में 21 घंटे इलाज के बाद दोबारा जेल भेजे गये राम रहीम

DESK: यौन शोषण और पत्रकार की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को कोरोना की आशंका के कारण रोहतक पीजीआई में एडमिट कराया गया था। पीजीआई के स्पेशल वार्ड में उ

पीजीआई में 21 घंटे इलाज के बाद दोबारा जेल भेजे गये राम रहीम
Santosh Singh
2 मिनट

DESK: यौन शोषण और पत्रकार की हत्या मामले में उम्र कैद की सजा काट रहे बाबा राम रहीम को कोरोना की आशंका के कारण रोहतक पीजीआई में एडमिट कराया गया था। पीजीआई के स्पेशल वार्ड में उनका इलाज चल रहा था। पीजीआई में बाबा राम रहीम की कोरोना की जांच भी की गयी थी लेकिन अभी कोरोना रिपोर्ट नहीं आई है। राम रहीम पहले से ही शुगर व बीपी के मरीज हैं जो लगातार दवाइयां भी ले रहे थे। ऐसे में जब उनका ब्लड प्रेशर कम होने लगा तब उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया। 21 घंटे बाद राम रहीम को दोबारा पीजीआई से जेल भेज दिया गया।  


बताया जाता है कि राम रहीम ने मंगलवार को जेल अधिकारियों को अस्वस्थ होने की बात कही थी। जेल में रुटीन टेस्ट के बाद राम रहीम को पीजीआई में एडमिट कराए जाने की सलाह दी गयी थी। जिसे अमल में लाते हुए बुधवार को उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि सुनरियां जेल में कोरोना का भयंकर विस्फोट हुआ है और कई कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए गये है। इस वजह से जेल प्रशासन को राम रहीम को अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लेना पड़ा। इलाज के 21 घंटे बाद अब राम रहीम को दोबारा पीजीआई से जेल भेज दिया गया है।