ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना पुलिस ने कुख्यात शूटर बिलाल को दबोचा, बिजनेसमैन के मर्डर की ली थी सुपारी

PATNA : सिटी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना ने पुलिस उपाधीक्षक, पटना को विशेष टीम का गठन करते का निर्देश दिया जिसमें थानाध्यक्ष खाजे

पटना पुलिस ने कुख्यात शूटर बिलाल को दबोचा, बिजनेसमैन के मर्डर की ली थी सुपारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सिटी क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक पूर्वी, पटना ने पुलिस उपाधीक्षक, पटना को विशेष टीम का गठन करते का निर्देश दिया जिसमें थानाध्यक्ष खाजेकलां, गोपालपुर और बहादुरपुर को शामिल किया गया. साथ ही गठित टीम को जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए. इसी क्रम में बहादुरपुर थानाक्षेत्र में कुछ संदिग्धों की पहचान की गई जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध को बाइक के साथ पकड़ लिया. 


तलाशी के बाद उसके पास से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किये गए. पूछताछ के बाद उसने अपना नाम खाजेकलां थानाक्षेत्र के नून का चौराहा निवासी मो. बिलाल बताया. आगे की पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसे बहादुरपुर के सोनू कुमार उर्फ़ गोलू नाम के अपराधी द्वारा गोपालपुर थाना क्षेत्र के एक जमीन कारोबारी की हत्या के लिए ढाई लाख रुपये की सुपारी मिली थी. 


मामले का पता चलते ही पुलिस ने तुरंत सोनू को गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया. गिरफ्तार अपराधी ने कई अन्य लोगों के भी नाम का खुलासा किया है जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है.  

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता