पटना में नगर निगम की लापरवाही से खुला मेनहोल बना जानलेवा, नाले में गिरा बच्चा पहली उड़ान बनी आखिरी सफर, सऊदी नौकरी पर निकले युवक ने फ्लाइट में दम तोड़ा, विदेश में नौकरी का सपना रह गया अधूरा जमुई में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, जंगल से 24 सिलेंडर बम बरामद भागलपुर-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, महिला की मौत, 6 की हालत गंभीर Patna News: पटना एयरपोर्ट के लिए जारी हुआ नया आदेश, उल्लंघन किया तो होगी कड़ी कार्रवाई बेगूसराय में टला बड़ा हादसा: चलती ट्रेन के इंजन में लगी आग, यात्रियों ने कूदकर बचायी अपनी जान गांधी सेतु पर ट्रक और पिलर के बीच फंसा बाइक सवार, ट्रैफिक पुलिस ने किया रेस्क्यू AI in election: AI की चालबाज़ी से उलझे बिहार के वोटर! फर्जी कॉल्स-Deepfake से फैला भ्रम, अब चुनाव आयोग कसेगा शिकंजा! प्यार के लिए लड़का बना लड़की, अब पति किन्नर से शादी की जिद पर अड़ा Bihar politics : तेजस्वी ने किया 'महिला संवाद' पर हमला, जदयू का पलटवार...क्या महिलाओं की तरक्की से डरते हैं नेता प्रतिपक्ष?
NALANDA: 17 मार्च 2024 को दीपनगर थाना क्षेत्र के सबबैत मोड़ के पास बदमाशों ने मीडियाकर्मी दीपक विश्वकर्मा को उस वक्त गोली मारी थी जब वो अपनी पत्नी के साथ बाइक से बिहारशरीफ लौट रहा था। गोली लगने से घायल दीपक को प्राथमिक उपचार के बाद पटना एम्स रेफर किया गया जहां मीडियाकर्मी का इलाज जारी है। उधर इस मामले का नालंदा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस की बातें सुनने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद अन्य मीडिया भी हैरान रह गये।
जब पुलिस ने बताया कि पत्रकार दीपक विश्वकर्मा पर जानलेवा हमला किसी और ने नहीं बल्कि पत्नी ने कराया था। उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर यह षड्यंत्र रचा था। उनकी नीयत दीपक विश्वकर्मा की हत्या करने की थी लेकिन भगवान ने उसे बचा लिया। जिस हथियार से गोली चलायी गयी थी उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है वही 4 बदमाशों को भी गिरफ्तार किया है।
पत्रकार दीपक विश्वकर्मा को गोली मारे जाने के मामले का एसआईटी की टीम ने चौकाने वाला खुलासा किया। इस घटना के मास्टर माइंड दीपक विश्वकर्मा के नव विवाहित पत्नी रागिनी कुमारी है। पहली पत्नी के निधन के बाद दीपक ने नौ महीने पहले रागिनी से शादी की थी। शादी के बाद 17 मार्च को रागिनी ने राजगीर घूमने का प्लान बनाया था। जिसके बाद रागिनी को बाइक पर बिठाकर दीपक राजगीर के लिए निकल गया। राजगीर में दोनों दिनभर घूमे और शाम होने से पहले वो अपने घर बिहारशरीफ लौटने लगे।
तभी इस दौरान दीपनगर टोल प्लाजा के पास दीपक की पत्नी रागिनी ने अपने प्रेमी को बुलवा लिया और फिर पति पर हमला कराया। सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने शनिवार को दीपनगर थाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रागिनी का पूर्व से रहुई निवासी शशांक कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रागिनी और शशांक दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों ने साथ जीने और साथ मरने की कसम भी खा ली थी। पेशे से पत्रकार दीपक विश्वकर्मा से उसकी शादी 9 महीने पहले ही हुई थी।
पहली पत्नी की मौत के बाद दीपक ने रागिनी से दूसरी शादी की थी लेकिन उसे पता नहीं था कि रागिनी का उसके प्रेमी शशांक से चक्कर है। दीपक विश्वकर्मा को रास्ते से हटाने के लिये रागिनी ने अपने प्रेमी के साथ प्लान बनाया और पति पर जानलेवा हमला करवाया। घटना में शामिल आरोपी पत्नी रागिनी, रागिनी का प्रेमी शशांक, दीपक और साहिल को पुलिस ने धड़ दबोचा।
जिसके पास से घटना में इस्तेमाल किये गए पिस्टल, 3 कारतूस और बाइक जब्त किया। इस तरह पुलिस ने पत्रकार दीपक विश्वकर्मा के ऊपर हुए हमला मामले का खुलासा किया। फिलहाल दीपक की पत्नी सहित आरोपियों को जेल भेजा गया है। इस घटना का खुलासा होने के बाद दीपक के परिजन और इलाके के लोग भी हैरान हैं।