ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

अवैध संबंध के फेर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जलाया, इलाके में सनसनी

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जलाकर मारने की कोशिश की है. इस हमले में पति बुरी तरह झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

MOTIHARI: बड़ी खबर मोतिहारी से आ रही है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को जलाकर मारने की कोशिश की है. इस हमले में पति बुरी तरह झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. 

मामला जिले के पताही के बेलाही राम की है. बेलाही के रहने वाले नंदलाल दास की पत्नी का अवैध संबंध गांव के ही एक युवक के साथ था. मंगलवार की रात पती ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ देख लिया था. जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा होने लगा. इसी बीच पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की  ही हत्या करने की प्लानिंग कर ली. प्रेमी उसके घर के बाहर ही छुप गया.

बुधवार की सुबह 4 बजे उसका प्रेमी आया और नंदलाल पर केरोसिन तेल छिड़कर आग लगा दी और भाग गया. जुसके बाद नंदलाल जिंदा जलने लगा. आसपास के लोग आग और उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर आए तो देखा कि वह जल रहा है. ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को इसकी सूचना दी और बुरी तरह से झुलसे नंदलाल को अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. वहीं पुलिस बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. 

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HIMANSHU

FirstBihar संवाददाता