ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, लोगों को बताया कोरोना से हुई मौत

DELHI: एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को जलाने के लिए लेकर पहुंच गई. जब लोगों ने मौत के बारे में पूछा तो बताया कि कोरोना से मौत हुई

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DELHI:  एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को जलाने के लिए लेकर पहुंच गई. जब लोगों ने मौत के बारे में पूछा तो बताया कि कोरोना से मौत हुई है. घटना दिल्ली के अशोक विहार की है.

लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

महिला की बातों पर शक होने के बाद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद पता चला कि महिला ने हत्या की है न कि शख्स की कोरोना से मौत हुई है. जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई. पुलिस ने हत्या की आरोपी महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. 

अवैध संबंध का करता था विरोध

घटना के बारे में जब पुलिस ने दोनों से पूछताछ किया तो महिला ने बताया कि उसका प्रेमी के साथ कई सालों से गलत संबंध है. इसकी जानकारी पति को हो गई थी वह इसका विरोध करता था. कई बार पिटाई भी कर दिया था. पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने प्रेमी के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. हत्या के बाद शव को वह ठिकाना लगा रही थी. लेकिन लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी. महिला के बयानों से सभी हैरान है. कैसे इस महिला ने पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए कोरोना बीमारी का सहारा लिया. इसकी खूब चर्चा हो रही है. 



टैग्स