ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पत्नी ने गुस्से में पति का काटा गुप्तांग, सोते समय पैर टच होने से थी नाराज

ARA : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. आरा में एक पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जख्मी पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

ARA : एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. आरा में एक पत्नी ने गुस्से में अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जख्मी पति ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना भोजपुर जिले के कृष्णागढ़ थाना इलाके की है. जहां सरैयां गांव में गुस्से में आकर एक पत्नी ने अपने ही पति का गुप्तांग काट दिया. जिससे पति बुरी तरह जख्म हो गया. घायल पति का इलाज सदर अस्पताल आरा में कराया जा रहा है. घायल की पहचान 24 साल सोनू गोड़ के रूप में की गई है, जो सरैयां के रहने वाले सुरेंद्र गोड़ का बेटा बताया जा रहा है. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पति ने अपनी पत्नी समेत अपने साला और पत्नी के मौसा के विरुद्ध एफआइआर दर्ज कराई है.


इस अजीबोगरीब घटना को लेकर कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने आगे बताया कि सोनू गोड़ की शादी साल 2018 में कृष्णागढ़ थाना के जगतपुर-पकड़ी निवासी लक्ष्मी के साथ हुई थी. शुरू से ही दोनों के बीच लड़ाई होती रही है. ये दोनों शादी के 2 साल बाद भी अभी निःसंतान हैं. बताया जा रहा कि बुधवार की रात दंपती घर में सोए हुए थे. पति के अनुसार उसका पैर पत्नी के शरीर से छू गया. जिससे नाराज होकर पत्नी ने उसका गुप्तांग ब्लेड से काट दिया.


इस दौरान घायल पति ने थाने में 3 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराइ है. पति का आरोप है कि रात में विवाद के बाद की सुबह उसका साला और पत्नी का मौसा दोनों उसके घर पर आये थे.  इसके बाद उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर उसे अपने साथ लेकर चले गए. कृष्णागढ़ थानाध्यक्ष विजय पांडेय ने बताया कि पुलिस की ओर से छानबीन चल रही है. 

टैग्स