ब्रेकिंग
Bihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवालBihar Top 10 News: वीरान हुआ लालू-राबड़ी आवास, बांकीपुर सीट पर चुनाव का ऐलान औऱ भरत तिवारी एनकाउंटर में उठा बड़ा सवालसीमांचल में सेना की बड़ी तैयारी: किशनगंज में बनेंगे दो आर्मी स्टेशन, 'चिकन नेक' की सुरक्षा होगी और मजबूतचोरी का विरोध करने पर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट पर हसुआ से किया हमलापटना के संत माइकल स्कूल के बाहर छात्र का अपहरण!, जूनियर छात्रों ने कर दी सीनियर की पिटाई, पुलिस ने लिया एक्शन भरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी को पुरस्कृत कर दिया?, रोहिणी आचार्य ने सरकार से पूछे तीखे सवाल

पत्नी और बेटे के साथ जेल भेजे गए आजम खान, 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को उनकी पत्नी और बेटे के साथ जेल भेज दिया गया है। आजम खान को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान को उनकी पत्नी और बेटे के साथ जेल भेज दिया गया है। आजम खान को 2 मार्च तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया आजम खान को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश उत्तर प्रदेश की जिला अदालत ने दिया है।


आजम खान और उनके बेटे के खिलाफ कुल 88 मामले चल रहे हैं। इन मामलों में कई बार कोर्ट ने उनको स्वस्थ शरीर हाजिर होने को कहा था लेकिन आजम खान लगातार कोर्ट की बात अनसुना कर रहे थे। कोर्ट में आजम खान के बेटे से जुड़े दो फर्जी प्रमाणपत्रों के मामले में उनको बेटे और पत्नी के साथ न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया है।


आजम खान पर 85 से ज्यादा मुकदमे अब तक दर्ज हो चुके हैं। उनमें जमीन कब्जा करने, बिजली चोरी, किताब चोरी, भैंस चोरी, बकरी चोरी और आइसक्रीम पार्लर में तोड़फोड़ जैसे मामले शामिल हैं।आजम खान रामपुर विधानसभा सीट से वे 9 बार विधायक चुने जा चुके हैं वर्तमान में वे सांसद हैं। आजम खान, उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद डॉ. तहसील फातमा और उनके विधायक बेटे अब्दुल्लाह आजम खान को कई बार कोर्ट ने नोटिस जारी किया है।