ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

पटना STF ने कुख्यात अपराधी को दबोचा, 50 हजार रुपये का था इनाम

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की दुनिया का आतंक और 50 हजार का इनामी अपराधी रामभरोशी सिंह आखिरकार पटना एसटीएफ के हाथ चढ़ गया। वषों से पुलिस की पकड़ से दूर रामभरोशी सिंह की गिरफ्

पटना STF ने कुख्यात अपराधी को दबोचा, 50 हजार रुपये का था इनाम
First Bihar
3 मिनट

BEGUSARAI : बेगूसराय में अपराध की दुनिया का आतंक और 50 हजार का इनामी अपराधी रामभरोशी सिंह आखिरकार पटना एसटीएफ के हाथ चढ़ गया। वषों से पुलिस की पकड़ से दूर रामभरोशी सिंह की गिरफ्तारी झारखंड के जमशेद टाटा से की गई है।इस पर हत्या , लूट और आर्म्स एक्ट के कुल 17 मामले के आरोपी रामभरोश सिंह चर्चित पीयूष हत्या कांड से सुर्खियों में आया था जिसके बाद वो बेगुसराय में अपराध की दुनिया में अपना एक मुकाम बनाया था। 


बिहार पुलिस के स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पटना की टीम ने बेगूसराय के कुख्यात अपराधी रामभरोस सिंह को झारखंड के टाटा से गिरफ्तार कर लिया है। राम भरोस सिंह पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। मुख्यालय डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र स्थित रतनपुर निवासी रामबालक सिंह का पुत्र राम भरोस सिंह जिला का कुख्यात अपराधी है।


इसके विरुद्ध हत्या, रंगदारी, लूट, गोलीबारी, नगर निगम में गोलीबारी समेत 17 से अधिक मामले दर्ज हैं तथा वह लंबे समय से फरार चल रहा है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार पीछे पड़ी हुई थी। इसी बीच रविवार को एसटीएफ को सूचना मिली कि राम भरोस सिंह झारखंड में छुपा हुआ है। सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एसटीएफ की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। रामभरोस की गिरफ्तारी कई बड़े मामले का खुलासा होने की संभावना है।


डीएसपी निशित प्रिया ने बताया कि रामभरोस सिंह के विरुद्ध नगर थाना, रतनपुर ओपी, मुफस्सिल थाना, नावकोठी थाना, बरौनी थाना आदि में मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के बाद विभिन्न मामलों में कई बड़े खुलासे होने की संभावना है। अभी जेल भेजा जा रहा है, जल्द ही पुलिस उसे रिमांड पर लेकर फिर पूछताछ करेगी। इधर, चर्चा है कि रामभरोस को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है तथा उसकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी भी पकड़े गए हैं। लेकिन पुलिस इस संबंध में अभी कुछ नहीं बोल रही है तथा जल्द ही इसका खुलासा होगा।

टैग्स
रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

Jitendra Kumar

FirstBihar संवाददाता