ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना में दरधा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग

PATNA : राजधानी पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां गौरीचक थाना के कंसारी गांव स्थित दरधा नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। गुरुवार को स्थानी

पटना में दरधा नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत, आक्रोशित लोगों ने की मुआवजे की मांग
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से एक दिलदहलाने वाली खबर सामने आ रही है। यहां गौरीचक थाना के कंसारी गांव स्थित दरधा नदी में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। गुरुवार को स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों बच्चों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। बच्चों के शव नदी से बाहर निकलते ही पूरे गांव में मातम का माहौल बन गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार गौरीचक थानाक्षेत्र के कंसारी गांव निवासी जनार्दन प्रसाद के पांच वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और भोली बिना के 6 वर्षीय पुत्र सूरज कुमार दरधा नदी में नहाने गए थे। एक ऊंची जगह से जैसे ही दोनों ने नदी में छलांग लगायी तो दोनों गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। इस बीच गांव के लोगों को बच्चों के डूबने की सूचना दी गई। 


स्थानीय लोगों ने दोनों बच्चों को पानी में काफी खोजने का प्रयास किया। काफी मशक्कत  के बाद दोनों बच्चों का शव नदी से बाहर निकाला गया। जिसके बाद पूरे गांव में मातम का माहौल कायम हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को मौके पर बुलाकर सहयोग राशि दिलवाई। तब जाकर पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है।


उधर, इस घटना को लेकर गौरीचक थाना के सहायक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों परिजनों को प्रखंड विकास पदाधिकारी की तरफ से मुआवजा राशि के रूप में चेक प्रदान किया गया है। गौरीचक थाना के सहायक प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र लगभग 5 वर्ष के आसपास है और दोनों चचेरा भाई हैं।