पटना से दिल्ली आने-जाने वाली 2 फ्लाइट हुई कैंसिल, कुछ है लेट

1st Bihar Published by: Updated Jan 03, 2022, 11:01:33 AM

पटना से दिल्ली आने-जाने वाली 2 फ्लाइट हुई कैंसिल, कुछ है लेट

- फ़ोटो

PATNA : पटना से दिल्ली की सफर करने वालों को आज लगातर तीसरे दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पटना से दिल्ली से आने और जाने वाली 2 फ्लाइट कैंसिल हो गई है. इसमें से 1 फ्लाइट सुबह की है और दूसरी दोपहर की है. 


बता दें कैंसिल होने वाले में पहली फ्लाइट दिल्ली से पटना आने वाली गो एयर की G8-143 जो सुबह 10 बजकर 40 मिनट पर है. जिस वजह से पटना से दिल्ली जाने वाली गो एयर की G8-144 सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर है वो भी कैंसिल हो गई है. यहाँ तीसरा दिन है जब दोनों तरफ की फ्लाइट को कैंसिल किया गया है.


वहीं रोज की तरह बेंगलुरु की 1 फ्लाइट आज भी लेट आएगी और वापस भी लेट से जाएगी. जानकारी के अनुसार दोपहर 2:10 की जगह 3:10 बजे तक पटना आएगी. इस कारण से G8-273 भी पटना से 1 घंटे की देरी से 2:45 की जगह 3:45 बजे बेंगलुरु के लिए जाएगी.