ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

पटना पुलिस ने जारी की 40 उपद्रवियों की फोटो, हिंसक घटना को दिया था अंजाम

PATNA: सेना बहाली में अग्निपथ स्कीम का विरोध के नाम पर उपद्रव करने वाले 40 उपद्रवियों की फोटो जारी की गई है। पटना के पालीगंज पुलिस ने तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया है कि जारी कि

पटना पुलिस ने जारी की 40 उपद्रवियों की फोटो, हिंसक घटना को दिया था अंजाम
First Bihar
2 मिनट

PATNA: सेना बहाली में अग्निपथ स्कीम का विरोध के नाम पर उपद्रव करने वाले 40 उपद्रवियों की फोटो जारी की गई है। पटना के पालीगंज पुलिस ने तस्वीरें जारी करते हुए दावा किया है कि जारी किए गए फोटो वे सभी युवकों के हैं जिन्होंने सरकारी गाड़ी में आग लगाने थाना में घुसकर तोड़फोड़ किया है और उत्पात मचाया है।


पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी अवधेश दीक्षित ने पालीगंज ग्रामीणों से आग्रह किया है कि सभी लोग मिलकर वैसे युवकों का विरोध करें जिन्होंने ट्रेनों में आग लगाई है या जिन्होंने सरकारी गाड़ियों में तोड़फोड़ की है। पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि 17 तारीख को उपद्रवियों ने थाना में घुसकर जमकर तोड़फोड़ किया। थाना के सरकारी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। 


पालीगंज पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने एक वीडियो शेयर कर लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने बिहार में हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया है, ऐसे छात्रों के खिलाफ पुलिस को सूचित करें। उन्होंने यह भी बताया है कि पुलिस को सूचना देने वाले लोगों का नाम पूरी तरह गुप्त रखा जाएगा। यह बात पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में आग की तरह फैल गई है।


पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि छात्रों की जारी की गई फोटो सभी ग्रुप, ग्रामीणों ,पुलिस पदाधिकारियों ,आम जनता, प्रेस मीडिया के व्हाट्सएप के माध्यम से तोड़फोड़ और आग लगी करने वाले छात्रों के नाम बताने का आग्रह किया है। पुलिस द्वारा जारी यह वीडियो तेजी से अनुमंडल क्षेत्र में वायरल हो रहा है।

टैग्स