ब्रेकिंग
सीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइनसीतामढ़ी में एनकाउंटर! 3 राउंड फायरिंग के बाद कुख्यात फेकन के पैर में लगी गोली, इलाके में हाई अलर्टPatna Metro: पटना वालों के लिए खुशखबरी! आज से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन खुला, जानिए पहली ट्रेन कब मिलेगीBihar News: बिहार के 2 राजनीतिक दलों पर आयकर विभाग का शिकंजा! 6000 करोड़ के संदिग्ध चंदे से मचा हड़कंपBihar Toll Policy: अब सड़क की चौड़ाई तय करेगी टोल, जानिए किन सड़कों पर लगेगा टैक्स और कौन-से रास्ते रहेंगे बिल्कुल फ्री!Bihar News: अब जिला अस्पतालों में होगा बड़े शहरों जैसा इलाज, सरकार ने तय की डेडलाइन

1.8 किलो यूरेनियम के साथ 9 लोग गिरफ्तार, ATS के इनपुट पर पटना पुलिस ने की कार्रवाई

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने यूरेनियम की खेप को बरामद किया है। राजधानी में 1.8 किलों यूरेनियम बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। गुपत सूच

1.8 किलो यूरेनियम के साथ 9 लोग गिरफ्तार, ATS के इनपुट पर पटना पुलिस ने की कार्रवाई
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पुलिस ने यूरेनियम की खेप को बरामद किया है। राजधानी में 1.8 किलों यूरेनियम बरामद होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गई है। गुपत सूचना के आधार पर पुलिस ने पत्रकारनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड बाईपास इलाके में छापेमारी कर 900 ग्राम के दो झोला में यूरेनियम के बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार लोगों से कड़ी पूछताछ में जुटी है।


दरअसल, पत्रकार नगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पटना में यूरेनियम की बड़ी खेप पहुंची है। प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ओल्ड बाईपास इलाके में छापेमारी कर 1.8 किलो यूरेनियम के साथ 9 लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार लोगों में 7 बिहार के पूर्णिया और पटना के रहने वाले हैं जबकि दो नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 900-900 के दो बैग में बरामद यूरेनियम दुर्लभ रेडिएशन वाला पदार्थ है।


यूरेनियम को जिस काले बैग में रखा था, उसके ऊपर मेड इन यूएसए और यूरेनिगम गार्ड लिखा हुआ है। बैग के ऊपर इसके निर्माण की तिथि 03.06.17 और इसका एक्सपायरी 28.10.2024 अंकित है। बिहार एटीएस के इनपुट पर पत्रकार नगर थाने की पुलिस ने ये कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस गिरोह पर एटीएस की भी नजर थी। शुक्रवार को गिरोह के सदस्य यूरेनियम को बेचने के लिए पटना पहुंचे थे, वे ग्राहकों को इंतजार कर ही रहे थे कि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने यूरेनियम को जांच के लिए FSL भेज दिया है और गिरफ्तार लोगों से पूछताछ में जुटी है।