ब्रेकिंग
Good News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाGood News! बिहार के 211 नए कॉलेजों में 4000 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती, जानें योग्यता और सैलरीBihar Weather Alert: 3 जुलाई को इन जिलों में मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया वज्रपात का बड़ा अलर्टमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसा

पटना में पुलिस का इकबाल खत्म, DGP ऑफिस के पास युवक की गोली मारकर हत्या

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने DGP ऑफिस के पास दो युवकों को गोली मार दी है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभी

पटना में पुलिस का इकबाल खत्म, DGP ऑफिस के पास युवक की गोली मारकर हत्या
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने DGP ऑफिस के पास दो युवकों को गोली मार दी है। एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस मुख्यालय के पास पास की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। 


बता दें कि पटना में अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। बेखौफ बदमाश एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं। इस बार बदमाशों ने पुलिस की नाक के नीचे एक साथ दो युवकों को गोली मारकर सनसनी फैला दी। अपराधियों ने पुलिस मुख्यालय के ठीक पास इस वारदात को अंजाम दिया है पटना पुलिस को बड़ा चैलेंज दे दिया है।


युवक की पहचान उज्जवल कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम उज्जवल किसी काम से घर से निकला था। इसी दौरान पुलिस मुख्यालय से चंद कदम दूर सब्जी मंडी के पास बदमाशों ने उसे गोली मार दी। घायल उज्जवल को इलाज के लिए IGIMS के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस हत्यारों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है।