ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

होली की तैयारी में जुटे बिहार के माफिया: पटना पुलिस की नाक के नीचे बन रहा था मौत का सामान, नकली शराब फैक्ट्री का ऐसे हुआ खुलासा

PATNA: होली का त्योहार आने में करीब एक महीने बाकी है। होली के मौके पर शराब पीने का पुराना चलन रहा है। अब जब बिहार में शराबबंदी कानून लागू है तो शराब के शौकीन लोगों के लिए होली फीकी

होली की तैयारी में जुटे बिहार के माफिया: पटना पुलिस की नाक के नीचे बन रहा था मौत का सामान, नकली शराब फैक्ट्री का ऐसे हुआ खुलासा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: होली का त्योहार आने में करीब एक महीने बाकी है। होली के मौके पर शराब पीने का पुराना चलन रहा है। अब जब बिहार में शराबबंदी कानून लागू है तो शराब के शौकीन लोगों के लिए होली फीकी पड़ गई है हालांकि अब भी ऐसे लोग हैं जो कहीं न कहीं से इसका जुगाड़ कर ही लेते हैं। ऐसे में होली के त्योहार को देखते हुए शराब माफिया एक बार फिर से एक्टिव हो गए हैं और तैयारियों में जुट गए हैं। 


दरअसल, पटना पुलिस की नाक के नीचे शराब बनाने की फैक्ट्री संचालित हो रही थी। नकली शराब फैक्ट्री में ब्रांडेड विदेशी शराब बनाई जा रही थी। जिसे होली के मौके पर खपाने की तैयारी थी लेकिन इसी बीच उत्पाद पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बैरिया बस स्टैंड इलाके में एक गोदाम में नकली शराब बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया।


छापेमारी के दौरान उत्पाद पुलिस की टीम ने मौके से सात लोगों को गिरफ्तार किया है। फैक्ट्री में लगभग एक ट्रक शराब की खाली बोतलें, करीब 200 लीटर स्प्रिट भी जब्त किया गया है। भारी मात्रा में ब्रांडेड विदेशी शराब के रैपर भी बरामद किए गए हैं। उत्पाद पुलिस के मुताबिक, ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर नकली शराब बनाकर उसे पूरे पटना में सप्लाई किया जा रहा था।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता