Hindi News / news / जेवर मार्ट लूटकांड का खुलासा, सोना और हथियार के साथ 6 अरेस्ट

जेवर मार्ट लूटकांड का खुलासा, सोना और हथियार के साथ 6 अरेस्ट

1st Bihar Published by: 3 Updated Jun 25, 2019, 4:33:46 PM

जेवर मार्ट लूटकांड का खुलासा, सोना और हथियार के साथ 6 अरेस्ट

- फ़ोटो

PATNA : रूपसपुर के जेवर मार्ट और दानापुर में हुए सोना लूटकांड में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने लूटे गए सोना और हथियार के साथ 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है. सोना लूटकांड़ मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि ये सभी अपराधी रुपसपुर नहर के पास एकजुट होकर सगुना मोड़ स्थित एक ज्वेलरी शॉप से लूट की योजना बना रहे थे. तभी SIT की टीम ने सभी अपराधीयों को लूट की योजना बनाते हथीयार के साथ गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गए अपराधीयों में सभी मूल रुप से पंजाब के रहने वाले हैं. इनके पास से पुलिस ने रुपसपुर से लूटे गए ज्वेलरी, दो पिस्टल, 1 कट्टा, गोली और मोबाइल बरामद की है. पुलिस ने बताया कि दोनों लूटकांड में यही अपराधी शामिल थे. पुलिस का मानना है कि इन सभी अपराधियों के गिरोह में एक महिला भी शामिल है जो लूटे गए सोना को खपाने का काम करती है. पुलिस इस महिला की तालाश कर रही है. पटना से राजन कि रिपोर्ट