ब्रेकिंग
‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना‘छुट्टे पैसे नहीं हैं तो बस से उतर जाओ’: कंडक्टर ने परिवहन मंत्री को ही उतार दिया, फिर जो हुआ…बेगूसराय सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुई पांच, घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़बिहार में दर्दनाक हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से एक दर्जन से अधिक लोग झुलसे, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोपबांकीपुर उपचुनाव में सियासी घमासान तेज: प्रशांत किशोर पर JDU का तीखा हमला, PK को बताया सियासी छुरछुरी पटाखा30 दिन जेल में रहने पर CM-PM और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी! JPC ने तैयार की ड्राफ्ट रिपोर्ट, मानसून सत्र में पेश किए जाने की संभावना

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, 16 महीने बाद नीतीश कुमार से आमने-सामने होगी बातचीत; I.N.D.I.A. के नेता भी रहेंगे साथ

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ही महीने रह गये हैं। ऐसे में देश में राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आए हैं। कें

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री अमित शाह, 16 महीने बाद नीतीश कुमार से आमने-सामने होगी बातचीत; I.N.D.I.A. के नेता भी रहेंगे साथ
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लोकसभा चुनाव 2024 में कुछ ही महीने रह गये हैं। ऐसे में  देश में राजनीतिक गतिविधियां जोर पकड़ने लगी हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बिहार दौरे पर आए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पटना में बिहार सरकार के अधिकारियों ने स्वागत किया है। यहां से अमित शाह सीधा मुख्यमंत्री संवाद केंद्र जाएंगे और पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेंगे। इसके बाद  केंद्रीय गृहमंत्री बीजेपी के प्रदेश स्तर के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। 


दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार 10 दिसंबर को पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में हिस्सा लेने पटना पहुंचे  हैं। पहले तय कार्यक्रम के मुताबिक अमित शाह को बैठक में हिस्सा लेने के बाद लौट जाना था, लेकिन अब बैठक के बाद गृह मंत्री पार्टी के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। लेकिन, इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और गृह मंत्री अमित शाह के बीच होने वाली मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 


वहीं, इस बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। लेकिन, बाकी तीनों राज्यों के सीएम इस मीटिंग में शिरकत नहीं करेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की जगह वित्त राज्यमंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के बदले वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव और ओडिशा के मुख्यमंत्री की बजाय राज्य सरकार के मंत्री तुषार क्रांति बेहरा और प्रदीप कुमार बैठक में शामिल हो रहे हैं। ये सभी लोग पटना पहुंच चुके हैं।


उधर, इस मीटिंग के बाद शाह प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ मुलाकात के दौरान भविष्य की रणनीतियों को लेकर चर्चा की जाएगी। राजस्थान, मध्यप्रेदश और छत्तीसगढ़ में मिली जीत के बाद अमित शाह बिहार के नेताओं में ऊर्जा भरेंगे। भाजपा के राज्यस्तरीय नेताओं को तीन राज्यों में मिली जीत का मंत्र देंगे। तीन राज्यों में भाजपा को जो जीत मिली है उसकी रणनीति अमित शाह के नेतृत्व में ही तैयार की गयी थी। भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद गृह मंत्री 7:20 पर पटना एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 


आपको बताते चलें कि, महागठबंधन की सरकार बनने के बाद अमित शाह बिहार को साधने की जिम्मेदारी उठाये हुए हैं। जदयू से अलग होने के बाद वह 6 बार बिहार आ चुके हैं। 5 नवंबर को मुजफ्फरपुर दौरे पर आये थे। मुजफ्फरपुर से अमित शाह ने एक तीर से कई निशान साधने का प्रयास किया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में बताया तो बिहार सरकार की आलोचना की थी।