सहरसा में बाइक की डिक्की से चोरी हुए 3 लाख रूपये कटिहार से बरामद, आरोपी फरार आर्केस्ट्रा में नाबालिगों के शोषण के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 21 लड़कियों को कराया मुक्त, 3 आरोपी गिरफ्तार बेगूसराय में बाइक सवार युवकों की दबंगई, 10 रूपये की खातिर पेट्रोल पंप पर की मारपीट और फायरिंग SUPAUL: छातापुर में संतमत सत्संग का 15वां महाधिवेशन संपन्न, VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा ने महर्षि मेही परमहंस को दी श्रद्धांजलि Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Sonia Gandhi Admitted: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, इलाज के शिमला के अस्पताल पहुंचीं Bihar News: बिहार महिला आयोग में भी अध्यक्ष-सदस्यों की हुई नियुक्ति, इन नेत्रियों को मिली जगह, जानें... Bihar Crime News: बिहार में पंचायत के दौरान खूनी खेल, गोली मारकर युवक की हत्या; गोलीबारी से दहला इलाका Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा? Bihar News: बिहार को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, शिक्षा, शोध और सेवा को नई उड़ान; डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने क्या कहा?
1st Bihar Published by: Updated Sun, 16 Oct 2022 05:53:59 PM IST
- फ़ोटो
PATNA: बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास रविवार को पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया ने उनसे पूछा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने देश के प्रधानमंत्री को बहरुपिया कहा है इस पर आपका क्या कहना है। मीडिया के इस सवाल का जवाब देते हुए भक्त चरण दास ने पीएम मोदी पर जमकर बरसे।
ललन सिंह की बातों को समर्थन देते हुए भक्त चरण दास ने कहा कि बहरुपिया की बात क्या कर रहे हैं वो तो गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। कभी सरकार जी बन जाते हैं तो कभी किसी और का वेश बदल लेते हैं। जहां जाते हैं वहां का वेश बदलते हैं। यही नहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग जुमला बोलते हैं। वे जनता के साथ नाटक करते हैं। वहीं गोपालगंज विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि महागठबंधन के सभी दल चुनाव प्रचार में जाएंगे। कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ती तो जीत नहीं पाती।
बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने बताया कि संगठन के सिलसिले में पटना आया हूं कल सुबह चला जाऊंगा। भारत जोड़ों यात्रा पर कहा कि हर दिशा में लंबी पैदल यात्रा निकाली जाएगी। पटना में भी यात्रा निकलेगी। वहीं कल होने वाले कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर कहा कि चुनाव निष्पक्ष होगा। खड़गे जी बहुत अनुभवी और जमीनी व्यक्ति है। थरूर जी भी चार्टेड फ्लाइट में घुम-घुम कर प्रचार कर रहे हैं। दोनों नेताओं में बहुत अंतर है।