1st Bihar Published by: Updated Jul 03, 2020, 6:24:08 AM
- फ़ोटो
PATNA : राज्य के सरकारी कार्यालयों में लगातार कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। पटना नगर निगम मुख्यालय में भी कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। गुरुवार को एक वार्ड पार्षद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुख्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। पटना नगर निगम मुख्यालय स्थित मेयर के ऑफिस को फिलहाल बंद कर दिया गया है।
नगर निगम प्रशासन ने तत्काल मुख्यालय में सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कराने का फैसला किया है। नगर निगम कार्यालय में फिलहाल बाहरी लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है और अगर जरूरी हुआ तो मुख्यालय को तत्काल बंद भी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि मुख्यालय में लगातार वार्ड पार्षदों की आवाजाही होती है। ऐसे में वार्ड पार्षद के कोरोना पॉजिटिव जाने के बाद मुख्यालय में काम करने वाले लोग सकते में हैं।
बिहार में लगातार वर्किंग एरिया के अंदर कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने एहतियातन फैसला किया है कि सभी अंचल कार्यालयों को भी सेनीटाइज कराया जाएगा।