Hindi News / news / पटना: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका के घर पर पथराव

पटना: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका के घर पर पथराव

1st Bihar Published by: Badal Updated Dec 13, 2020, 1:23:16 PM

पटना: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, प्रेमिका के घर पर पथराव

- फ़ोटो

PATNA: राजधानी पटना में प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है. हत्या से नाराज लोगों ने प्रेमिका के घर पर पथराव किया है. यह घटना बहादुरपुर थाना क्षेत्र के अजीमाबाद की है.

गला काटकर हत्या

घटना के बारे में युवक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि प्रेमिका ही युवक को रात में कॉल कर बुलायी थी. जिसके बाद वह घर नहीं लौटा. उसकी हत्या गला काटकर कर दी गई. 

प्रेमिका समेत दो गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलने के बाद युवक के परिजन आक्रोशित हो गए और प्रेमिका के घर पर हमला बोल दिया. प्रेमिका के घर पर पथराव किया गया है. इस घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बना हुआ है. पुलिस ने प्रेमिका समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिस प्रेमिका से पूछताछ करने वाली है.