ब्रेकिंग
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की बड़ी कार्रवाई, टेंडर घोटाले का आरोपी सीनियर अधिकारी सस्पेंडसीमा सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की अहम बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देशबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...

पटना में युवती की बेरहमी से हत्या, सिर काट कर साथ ले गए हत्यारे

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने युवती के सिर को धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी शव

पटना में युवती की बेरहमी से हत्या, सिर काट कर साथ ले गए हत्यारे
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने एक युवती की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने युवती के सिर को धड़ से अलग कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी शव को खेत में फेंक कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव की है।


शुक्रवार की सुबह इलाके के लोगों ने जब युवती का सिर कटा शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, हालांकि फिलहाल युवती का सिर बरामद नहीं हो सका है। फिलहाल युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। 


ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि अपराधियों ने युवती की कहीं और हत्या की है और शव को अलावलपुर गांव में लाकर फेंक दिया है। ग्रामीणों ने युवती के सिर को तलाशने की काफी कोशिश की लेकर वह नहीं मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पूरे मामले पर एसएसपी मानव जीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि फिलहाल मृतका की शिनाख्त नहीं हो सकी है, मामले की छानबीन की जा रही है।

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता