ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

पटना में युवा पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित

PATNA:8 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में आज पटना में युवा पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किय

पटना में युवा पत्रकार संघ का होली मिलन समारोह, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकारों को किया गया सम्मानित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA:8 मार्च को पूरे देश में होली का त्योहार मनाया जाएगा। इससे पहले होली मिलन समारोह का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में आज पटना में युवा पत्रकार संघ ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। जिसमें फर्स्ट बिहार की टीम भी शामिल हुई। जहां युवा पत्रकार संघ के साथियों ने अपने सहयोगी पत्रकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया वही एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। 


पटना के श्रमजीवी पत्रकार संघ के कैंपस में होली मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें सभी मीडिया संस्थानों के  पत्रकार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में डिजिटल मीडिया के साथ-साथ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के कई पत्रकार और छायाकार शामिल हुए। 


पटना में युवा पत्रकार संघ के होली मिलन समारोह में पटना के तमाम वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हुए। सभी ने रंग-गुलाल लगाकर एक दूसरे को होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। फर्स्ट बिहार के पत्रकार गणेश सम्राट, आर्यन आनंद, विश्वजीत आनंद, शैलेन्द्र, मो.रौसिफ, युवा पत्रकार अस्मित सिन्हा, कुंदन कुमार, रमन राय, अवनिश, उत्कर्ष, शिवम, हैप्पी, बिट्टू गिरी, धीरज, रंजन, विशाल, अभिषेक, अमन समेत कई युवा पत्रकार शामिल हुए।