ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

पटना में तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर : हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर

पटना में तेज रफ्तार गाड़ी ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर : हादसे में दो महिलाओं की दर्दनाक मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : खबर राजधानी पटना से आ रही है। जहां दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई है जबकि एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना नौबतपुर थानाक्षेत्र के बिक्रम-नौबतपुर मार्ग की है।


मृतकों की पहचान नौबतपुर थानाक्षेत्र के चैनपुरा गांव निवासी राजेश चौधरी की पत्नी रूनी देवी और विक्रम थानाक्षेत्र के बेनीबिघा गांव निवासी देवेंद्र त्रिपाठी की पत्नी पूनम देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह दोनों एक ऑटो पर सवार होकर विक्रम से नौबतपुर की ओर जा रही थीं। ऑटो में कुछ अन्य लोग भी सवार थे।


जैसे ही ऑटो बड़ी कोपा गांव के पास पहुंचा, सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ऑटो सवार एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Mayank Kumar

FirstBihar संवाददाता