ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

पटना में सुबह सवेरे मर्डर, अपराधियों ने सुधा बूथ संचालक की हत्या की

PATNA : कोरोना काल में बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस की नाक में दम कर रखा है। राजधानी पटना में सुबह सवेरे आज एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वक्त की त

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना काल में बेखौफ अपराधियों ने पटना पुलिस की नाक में दम कर रखा है। राजधानी पटना में सुबह सवेरे आज एक व्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। इस वक्त की ताजा खबर पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके से आ रही है जहां अपराधियों ने एक सुधा बूथ संचालक की गोली मारकर हत्या कर दी है।


आलमगंज थाना इलाके के अशोक राजपथ के पास घटना हुई है। सुधा बूथ संचालक से 100 रुपये के चेंज को लेकर विवाद होने के बाद अपराधियों ने गोली मारी है।।घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। सुधा दूध चलाने वाले विनय कुमार पांडे को अपराधियों ने उस वक्त गोली मारी जब वह दुर्गा मंदिर के पास पूजा कर रहे थे। पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने विनय को गोली मार दी। दो दिन पहले 100 रुपये के चेंज को लेकर विनय का कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था।


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया है। पुलिस इस मामले में अपराधियों की तलाश में जुट गई है लेकिन कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के बावजूद राजधानी पटना में बढ़ते अपराध की घटनाओं ने पटना पुलिस की कलई खोलकर रख दी है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

Badal

FirstBihar संवाददाता